FAQs — सवाल और जवाब

सवाल और जवाब

आपके सवाल, हमारे जवाब

यहां जवाब नहीं मिला? Telegram पर सीधे पूछ लीजिए।

Alert Typing से छात्रों को क्या फ़ायदा है?

यहां हर सरकारी टाइपिंग एग्ज़ाम का अपना अलग टेस्ट है — उसी एग्ज़ाम जैसी स्क्रीन, वही समय, वही target और वही गलती गिनने का तरीका। इससे असली एग्ज़ाम में घबराहट नहीं होती और पता रहता है कि आप qualify कर रहे हैं या नहीं।

क्या ये वेबसाइट सच में पूरी तरह फ्री है?

हां, बिल्कुल। सारे एग्ज़ाम, Live Typing, Exam Hall Typing, PDF डाउनलोड और Typing Insight — सब कुछ फ्री है। कोई plan या subscription नहीं है।

Login करना ज़रूरी है क्या?

नहीं। बिना login भी टेस्ट दे सकते हैं। लेकिन login करने पर आपका हर रिज़ल्ट Typing History में सेव रहता है, Insight में प्रोग्रेस दिखती है और Live Typing की रैंक आपके नाम से आती है।

पासवर्ड भूल गया तो क्या करूं?

Login पेज पर "Password भूल गए?" पर क्लिक करें और अपना Email डालें। पासवर्ड बदलने का लिंक आपके Email पर आ जाएगा।

Krutidev, Remington और Inscript में क्या फ़र्क है?

Krutidev और Remington Gail में कीबोर्ड English पर रखकर पुराने टाइपराइटर वाले बटन से हिंदी बनती है। Inscript (Mangal) में हर अक्षर का बटन तय होता है। जिस एग्ज़ाम में जो layout मांगा गया हो, उसी में प्रैक्टिस करें — टेस्ट शुरू करने से पहले layout चुनने का विकल्प मिलता है।

Live Typing क्या है?

रोज़ हर किसी के लिए एक जैसा पैसेज आता है। सब लोग वही पैसेज टाइप करते हैं और Net Speed के हिसाब से उसी दिन की रैंक बनती है। इससे पता चलता है कि आप दूसरे छात्रों के मुकाबले कहां हैं।

Exam Hall Typing में क्या अलग है?

इसमें दिन में तीन बार — सुबह, दोपहर और शाम — तय समय पर नया पैसेज खुलता है, बिल्कुल एग्ज़ाम की शिफ़्ट की तरह। समय निकल जाने के बाद वो पैसेज सिर्फ़ प्रैक्टिस के लिए रहता है।

गलतियां कैसे गिनी जाती हैं?

गलत शब्द, छूटा हुआ शब्द और फालतू जोड़ा गया शब्द Full mistake है। स्पेस की गलती (दो शब्द जुड़ जाना या एक शब्द टूट जाना), कैपिटल-छोटे अक्षर की गलती और कॉमा-फुलस्टॉप जैसी गलती Half mistake है। Error % = (Full + Half ÷ 2) ÷ टाइप किए शब्द × 100।

क्या पूरे दिन किसी भी एग्ज़ाम की प्रैक्टिस कर सकते हैं?

हां। All Exams Typing में जाकर कोई भी एग्ज़ाम, कोई भी पैसेज और 5 से 30 मिनट तक का समय चुनकर जितनी बार चाहें प्रैक्टिस कर सकते हैं।

कोई दिक्कत हो या नया एग्ज़ाम जुड़वाना हो तो?

हमारे Telegram ग्रुप में मैसेज करें। नए एग्ज़ाम, पैसेज या किसी गड़बड़ी की जानकारी वहीं सबसे जल्दी मिलती है।

Get typing updates first

Join us on Telegram for exam notices, new passages and typing tips.